फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers should awaken self-confidence and determination in children: Durga Shankar

बच्चों में आत्मविश्वास और संकल्प जागृत करें शिक्षक : दुर्गा शंकर

Fri, 06 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers should awaken self-confidence and determination in children: Durga Shankar
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कंपोजिट विद्यालय माऊरबोझ में शांति देवी बहुउद्देशीय शेड का लोकार्पण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले विद्यालयों में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

आज स्कूलों में सुविधाएं बढ़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों में आत्मविश्वास और संकल्प जागृत करें। उन्होंने छात्र अपनी शक्ति पहचानें। इसके पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद का भ्रमण कर लौटे मऊ के परिषदीय विद्यालय बच्चों से मुलाकात की।
विज्ञापन

कक्षा 8 की छात्रा जीनत ने सेडा क्लीन रूम के बारे में पूर्व मुख्य सचिव को बताया। छात्रा नेहा ने चंद्रयान मिशन में प्रयुक्त 5 ग्राम के कैमरे और विभिन्न रडारों से प्राप्त चित्रों के अनुभव साझा किए। कक्षा 7 की नीलम ने इसरो, अहमदाबाद के निदेशक नीलेश देसाई से हुई बातचीत का जिक्र किया। इस अवसर पर उन्होंने मिनी सोलर प्लांट का उद्घाटन किया और ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed