फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   teachers protests

शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध

Thu, 08 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Thu, 08 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में शिक्षकों द्वारा धरना देने के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में  गुरुवार को माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। साथ ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में  शिक्षकों की बैठक  गुरुवार को नगर के जीवन राम इंटर कालेज के सभागार में हुई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर शहीद शिक्षक के गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए कम ही है। मृतक शिक्षक के परिवारजन को एक करोड़ रुपया दिया जाए। साथ ही पाल्य को सरकारी नौकरी दी जाए। बैठक को जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, राजनाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह, राकेश सिंह, दीनबंधु राय, परमानंद यादव, विनीत प्रताप, व्रजनारायण आदि शामिल थे। दुबारी संवाददाता के अनुसार लखनऊ में शिक्षकों द्वारा धरना देने के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने जाने के विरोध में जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज दुबारी के शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस अवसर पर लालमणि  यादव प्रधानाचार्य, राजवीर सिंह,  नौशाद अहमद,  यतींद्र नाथ पांडेय, अमर बहादुर सिंह,  राम सिंगार  यादव, जयप्रकाश पांडेय, सुशीला,  विजय शंकर, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार लखनऊ में धरना दे रहे शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तहसील क्षेत्र के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कस्बे मे स्थित शहीद स्मारक पर बैठक किया। बैठक के बाद जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मृतक शिक्षक के प्रति संवेदना प्रकट किया। विनोद कुमार सिंह वेश बहादुर कन्नौजिया श्रीराम बरनवाल जयराम सिंह यादव जय  प्रकाश मल्ल तेजबहादुर सिंह  यादवेंद्र वीरेंद्र शर्मा मनोज सिंह विनोद  पटेल मीरा राय अरविन्द राय गंगेश सहित दर्जनों शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed