{"_id":"16662acc2899844a78b52ee1969e0fc3","slug":"teachers-are-urgently-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की अविलंब हो पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की अविलंब हो पदोन्नति
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेशीय मंत्री व जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के उदासीन कार्यप्रणाली से शिक्षकों की परेेशानी बढ़ती ही जा रही है।
शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू तक नहीं की जा सकी है। विभाग की ओर से केवल कागजी खानापूर्ति प्रक्रिया चल रही है। सहायक अध्यापक के रुप में समायोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
माडल स्कूल चयन में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। द्वितीय बैच के समायोजित शिक्षकों का शैक्षिक सत्यापन नहीं कराया जा सका है। परेशान शिक्षकों को चक्कर काटना पड़ रहा है। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी शिक्षक समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सका है।
शिक्षकों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। मांगों का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इसी क्रम में भावनाथ यादव, ब्रह्मानंद शर्मा ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैए से हम शिक्षकों की मांगें लंबित हैं।
केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जा रहा है। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। धरने को चंद्रभान यादव, नंदलाल यादव, नित्यप्रकाश यादव, रविंद्र प्रसाद, प्रवीण कुमार राय, सुबाष चंद यादव, श्रीकांत यादव आदि ने संबोधित किया।