फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers and employees are worried due to salary stoppage, submitted memorandum

Mau News: वेतन रुकने से परेशान हैं शिक्षक और कर्मचारी, सौंपा ज्ञापन

Tue, 01 Oct 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees are worried due to salary stoppage, submitted memorandum
जिले में स्थायी रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक की नियुक्ति न होने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन सहित विभिन्न कार्य रुका हुआ है। इसके चलते शिक्षकों, कर्मचारियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के क्रम में जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनाें ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष जयराम यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला मंत्री देवानंद ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ के निलंबन के कारण किसी सक्षम अधिकारी को अधिकृत किया जाए। जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों का सितंबर माह 2024 का वेतन भुगतान हो सके। इस माैके पर जिलामंत्री देवानंद, अशोक कुमार मौर्य, रमेश चंद, संजय कुमार, श्रेयांश कुमार, रवि प्रताप यादव, विमल कुमार भारती आदि शामिल रहे। इसी क्रम में जिले में स्थायी रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक की तैनाती को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(पांडेय गुट) ने प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जब तक स्थायी रुप से जिला विद्यालय निरीक्षक की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक वेतन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर जिला मंत्री विनीत प्रताप राय, मंडलीय मंत्री अभिषेक कुमार सिंह, मुश्ताक अली मंसूरी, बृजेश कुमार गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed