{"_id":"fbd91697172664c7e210318ae1da2a3b","slug":"teachers-agitioonfor-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने आश्वासन देकर शांत कराया अध्यापकों को
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों ने वेतन न मिलने सहित अपनी विभिन्न मांगों के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी ने शिक्षकों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
.
प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि जनपद के सभी लगभग साढ़े पांच हजार शिक्षकों का वेतन नहीं मिल सका है। इससे शिक्षकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया जा रहा है। पदोन्नति प्रक्रिया को भी लटका दिया गया है।
बीएसए को अवगत कराए जाने के बाद भी खाते में वेतन की धनराशि भेजी नहीं जा सकी है। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों से वार्ता की। वार्ता के बाद बीएसए को तलब किया।
साथ ही एसोसिएशन के शिक्षकों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, राजकुमार वर्मा, बृजमोहन सिंह. भारत भूषण, अभिषेक मिश्रा, धनन्जय शर्मा, सूर्यनारायण सिंह, केसी राय,शाहनवाज खां, परशुराम चौहान, राजेश कुमार, सुधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।