फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teacher suspended for beating children for tying Raksha Sutra

Mau News: रक्षा सूत्र बांधने पर बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षक निलंबित

Thu, 17 Jul 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for beating children for tying Raksha Sutra
घोसी। स्थानीय ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों के कलावा (रक्षा सूत्र) पहनने, तिलक लगाने पर आरोपी शिक्षक द्वारा बच्चों को मारपीट के आरोप में बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बीते बुधवार को बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांसु सिंह तेजस ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और घोसी थाने में शिकायती पत्र दिया था। इसमें कंपोजिट विद्यालय लाखीपुर में सहायक अध्यापक परमानंद कुमार बच्चों के विद्यालय में रक्षा सूत्र बांधने, माथे पर तिलक लगाने और माला पहनने पर गाली-गलौज करते हुए दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस मामले बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने आरोपी शिक्षक परमानंद कुमार के खिलाफ की गई शिकायत में प्रथम दृष्टयता दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ शिक्षक को कम्पोजिस्ट विद्यालय सरहरा जमीन सरहरा घोसी संबंध किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ अभद्रता करने, अध्ययनरत बच्चों के हाथ से कलावा पर आपत्ति करने का आरोप था। बताया की पूरे प्रकरण में जांच के लिए बीईओ रानीपुर सुनील कुमार सिंह, बीईओ कोपागंज मुकेश कुमार को संयुक्त जांच अधिकारी नामित किया गया है। 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed