फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Target incomplete even after 48 days of commencement of wheat procurement

Mau News: गेहूं खरीद शुरू होने के 48 दिन बाद भी लक्ष्य अधूरा

Fri, 19 May 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Target incomplete even after 48 days of commencement of wheat procurement
मऊ। गेहूं खरीद शुरू होने के 48 दिन बाद भी गेहूं खरीद की गति धीमी चल रही है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष नाम मात्र की खरीद हो सकी है। गेहूं की कम खरीद को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से जनपद में मोबाइल योजना के तहत किसानों से घर-घर जाकर गेहूं खरीद करने का फरमान जारी किया गया है। किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिले में 50 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग, पीसीएफ, भारतीय खद्य विभाग सहित तीन एजेंसियों को नामित किया गया है। समर्थन मूल्य के बराकर आढ़तिए किसानों को नगद भुगतान कर गेहूं खरीद ले रहे हैं। ऐसे में किसान क्रय केंद्र का रुख नहीं कर रहे हैं। ऐसे में क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रह रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से
विज्ञापन

जिले में मोबाइल योजना के तहत किसानों से घर-घर जाकर गेहूं खरीदने का फरमान जारी किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग, पूर्ति विभाग, कृषि विभाग के कर्मचारियों तथा लेखपालों को गांव स्तर पर किसानों से संपर्क कर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करने का फरमान जारी किया है। अभी तक 660 किसानों से 2126 एमटी खरीद हो सकी है। जबकि 3402 किसानों का पंजीकरण कराया गया है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी बीपी सिंह का कहना है कि मोबाइल योजना के तहत किसानों से गेहूं खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

एजेंसी लक्ष्य खरीद
खाद्य विभाग 13000 एमटी 1279.70 एमटी
पीसीएफ 17000 एमटी 823.70 एमटी
एफसीआई 5000 एमटी 22.55 एमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed