फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Taking strict action against big defaulters, instructions were given to make recovery

बड़े बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए वसूली करने के दिए निर्देश:

Sat, 05 Nov 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Taking strict action against big defaulters, instructions were given to make recovery
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान व्यापार कर, स्टांप रजिस्ट्रेशन आदि में लक्ष्य के मुकाबले कम प्राप्तियों पर जिलाधिकारी ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। जनपद स्तर पर दस बड़े बकाएदारों से वसूली का निर्देश दिया। अभियान चलाकर वसूली कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। बैठक से खनिज लिपिक के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आडिट आपत्तियों के समीक्षा के दौरान इसमें कम प्रगति वाले विभागों को तेजी लाने के निर्देश दिए। खनिज लिपिक के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विभागीय कार्रवाइयों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अब तक जवाब दाखिल न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जांच अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पेंशन, कृषक दुर्घटना बीमा योजना एवं राशन कार्ड के सत्यापन के अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों को तय सीमा के अंदर ही जारी करने एवं उत्तराधिकार एवं वरासत के लंबित मामलों को भी यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री एवं मंडल स्तर से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराने के भी निर्देश दिए। पर्याप्त वसूली न करने वाले अमीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत दुर्घटना के उपरांत किसानों को मिलने वाले मुआवजे का भुगतान यथाशीघ्र कराने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण एवं नए भू माफियाओं का चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed