फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take immediate action against bogus voters

Mau News: फर्जी मतदाताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें

Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Take immediate action against bogus voters
नगर निकाय के चुनाव में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी और एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक में कहा कि मतदान के दौरान फर्जी मतदाताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हर हाल में चुनाव को शांतिपूर्वक और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि मतदान के दौरान फर्जी मतदाताओं की आशंका होने पर उनके पहचान पत्रों की गहनता से जांच कराई जाए। जांच में पहचान पत्र सही निकला तो ठीक अगर फर्जी निकला तो कड़ी कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को पीठासीन अधिकारी द्वारा किसी भी समस्या को संज्ञान में लाने पर तत्काल कार्रवाई करने अथवा कंट्रोल रूम में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों तथा पुलिस बलों से कहा कि किसी भी मतदान केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न लगने पाए, इस बात का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। वही मतदेय स्थलों पर कार्य करें। जिलाधिकारी ने मतदान के 48 घंटा पूर्व ही स्थानीय निवासियों के अलावा बाहरी क्षेत्र के लोगों के मिलने पर उन्हें तत्काल उस क्षेत्र से बाहर करने को भी कहा। मतदान केंद्र पर मतदाताओं को लगने वाली स्याही पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने समस्त पुलिसकर्मियों को समय से पहले ही निर्धारित स्थलों पर पहुंचने का निर्देश दिया। कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरा पालन करने की जिम्मदारी उनपर है। ड्यूटी के दौरान समस्त पुलिस बलों को अपने आसपास विशेष नजर रखने को भी कहा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह सहित समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed