फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take complaints seriously: DM

शिकायतों को गंभीरता से लें ः डीएम

Wed, 16 Jan 2019 11:12 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 16 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Take complaints seriously: DM
घोसी तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते डीएम प्रकाश बिंदु। - फोटो : mau
घोसी  तहसील सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में  संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 67 शिकायती पत्रों में से महज दो का निस्तारण हुआ। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि वह फरियादियों की फरियाद को गंभीरता से लें और उन्हें निस्तारित करें।  वहीं,  एसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह,  एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने भी समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को आदेश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में मांदीदुल्लाह के विनोद ने शिकायत किया कि भाई मुन्ना की मृत्यु चार दिसंबर18 को हो गई है। परंतु आवेदन के बाद भी गांव के सेक्रेटरी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देरहे हैं। दरियाबाद के शिवशंकर यादव ने शिकायत किया कि सरकारी अस्पताल के बन रहे बाउंड्रीवाल से मेरा रास्ता बंद हो जाएगा। पालियामहमुदपुर के नवनीत राय ने शिकायत किया कि शौचालय के धन को लेकर  शिकायत किया था कि धन नहीं मिला है। जिसपर बताया गया कि धन भेज दिया गया है। जब बैंक गया तो बताया गया कि अभी नहीं आया।
विज्ञापन


अमिला चिरैयाडाड़ निवासी रामशंकर सिंह ने शिकायत किया कि सार्वजनिक रास्ते की नाली टूट गई है,जगह जगह जाम हो कर उसका गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। अकोल्ही के रामलक्षन ने शिकायत किया कि गरीब होने के बाद भी कई बार शौचालय के लिए आवेदन करने पर प्रधान द्वेष वश नहीं देरहे हैं। कटघरा महलु के कौशल राय ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। कहा कि उसे लगातार दौड़ाया जा रहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर, एक्सईएन डीडी शर्मा, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, बीडीओ हरिवंश, एबीएसए संजीव सिंह, जिलाकृषि अधिकारी, सहायक अभियंता नलकूप, अवर अभियंता विद्युत पृथ्वी नाथ आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना :  संपूर्ण समाधान दिवस पर देर से पहुंचे अधिकारियों और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने से नाराज उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने मातहतों को  एक तरफ जहां जमकर फटकार लगाया।  


चेतावनी दिया कि उचित कारणों और बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों और जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस दौरान कुल 29 शिकायती पत्रो में से मात्र एक का ही निस्तारण हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed