{"_id":"5ce586adbdec22074e01359d","slug":"taj-s-decision-today-first-trends-after-9-o-clock","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज का फैसला आज, नौ बजे के बाद पहला रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज का फैसला आज, नौ बजे के बाद पहला रुझान
Wed, 22 May 2019 10:58 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
ख्वाजजहांपुर स्थित सब्जी मंडी में मतगणना स्थल पर की गई बैरिकेडिंग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी संसदीय सीट पर मतगणना कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली। मतगणना में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। इसके अलावा आयोग के निर्देश के अनुसार ध्रुमपान के साथ गणना स्थल पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्राक्सि डिवाईस ले जाना प्रतिबंधित है। बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी सुरेंद्र बहादुर ने संयुक्तरूप से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर मतगणना की तैयारी की सूचना दी। बोले रसड़ा से परिणाम आने के बाद चक्रवार गणना की सूचना प्रसारित की जाएगी। नौ से साढ़े नौ बजे के बीच पहला रुझान मिलने की संभावना है। इस दौरान रूट डायर्वजन भी किया गया है।
डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना पूर्वाह्न आठ बजे से शुरु होगी, ऐसे में प्रत्याशियों के अभिकर्ता हर हाल में सात बजे तक अपने टेबुल पर पहुंच जाएंगे। उनके सामने ईवीएम का नंबर मिलान कर उसे खोला जाएगा। इसके अलावा आयोग के निर्देश के क्रम में पहले चरण में होने वाली गणना के बाद सभी विधान सभाओं से रेडम किसी भी एक बूथ के ईवीएम के वोट का मिलान वीवीपैट में पड़ी पर्ची से कराया जाएगा। यह प्रक्रिया सभी विधान सभाओं में दुहराई जाएगी। बताया कि मतगणना कार्य के लिए कुल 304 कार्मिक रिजर्व पार्टी के साथ लगाए गए है। इसके अलावा पांच राजपत्रित अधिकारी मतगणना कार्य को पूरा करने में लगाए गए है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि ईवीएम पर किसी प्रकार का कोई संदेह न जताए, क्योंकि ईवीएम त्रिस्तरिय सुरक्षा के बीच रखा गया है। बोले सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम की, बलिया प्रशासन द्वारा रसड़ा का रुझान देने पर यहां के चार विधान सभाओं के परिणाम को कंपाइल कर चक्रवार गणना को प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान सदर और मुहम्मदाबाद गोहना की गणना एक तरफ तथा घोसी और मधुबन की गणना एक साथ की जाएगी। राजनैतिक दलों के साथ सभी के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है। एक बार में 14 ईवीएम की गणना की जाएगी। एक चक्र पूरा होने के बाद ही दूसरे चक्र की गणना प्रारंभ होगी। इस तरह से अनुमानित है कि चार बजे तक पूरा परिणाम आ जाए।