{"_id":"68e0217587b6557acf087268","slug":"syllabus-uploaded-preparation-path-of-students-becomes-easier-mau-news-c-295-1-svns1028-134475-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पाठ्यक्रम अपलोड, विद्यार्थियों की आसान हुई तैयारी की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पाठ्यक्रम अपलोड, विद्यार्थियों की आसान हुई तैयारी की राह
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा फरवरी 2026 में प्रस्तावित है, लेकिन बोर्ड ने वेबसाइट पर कक्षावार पाठ्यक्रम अपलोड कर विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के तैयारी की राह आसान कर दी है। परीक्षार्थी विद्यालय के यू-डायस कोड की मदद से इसे डाउनलोड कर उपयोग कर सकते हैं।
जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा मेें शामिल होने के लिए लगभग 75 हजार 221 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा में पाठ्यक्रमों के मुताबिक प्रश्नों का जवाब देना होगा।
इसके लिए यूपी बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर पाठ्यक्रम अपलोड कर विद्यार्थियों को डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दिया है। विभिन्न लेखकों की किताब स्कूल में संचलित होने के कारण विद्यार्थी कौन से पाठ्यक्रम को तैयार करें इसमें उलझ जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरे जाने के दौरान ही पाठ्यक्रम अपलोड करने की कवायद से तैयारी की राह आसान कर दी है। इस बार की परीक्षा में आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगी।
परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो और वह अपनी तैयारी पूरी रखें इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के पाठ्यक्रम अपलोड कराते हुए इसकी जानकारी परीक्षार्थियों तक पहुंचाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।