फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   suspended

सेक्रेटरी निलंबित कई रोजगार सेवक और टीए की सेवाएं होंगी समाप्त

Thu, 18 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
suspended
मऊ। रानीपुर ब्लाक के कमरवा गांव में विकास कार्यों में मिली अनियमितता के मामले में बीडीओ सहित पांच कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई। तत्कालीन बीडीओ को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया। साथ ही सेक्रेटरी को डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर सीडीओ एपीओ, लेखाकार, एक तकनीकी सहायक और एक रोजगार सेवक की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। कमरवा गांव में विकास कार्यों के निरीक्षण में डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने काफी अनियमितताएं पाई थीं। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कमरवा गांव के सेक्रेटरी विजय शंकर सिंह को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। डीएम ने बताया कि वर्तमान में बाराबंकी में तैनात तत्कालीन बीडीओ हरिवंश प्रसाद के निलंबन की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। इसके साथ ही एक एपीओ, एक रोजगार सेवक, एक तकनीकी सहायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए चिरैयाकोट थाने की पुलिस को पत्र भेज दिया गया है। इसके साथ ही रतनपुरा ब्लाक के एपीओ , दो टीए और दो रोजगार सेवक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि रतनपुरा के बीडीओ को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उधर रतनपुरा ब्लाक के देवदह और अन्य गांवों में पाई गई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दो रोजगार सेवकों और दो तकनीकी सहायकों की सेवाएं समाप्त किए जाने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed