फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sunil Yadav elected president, Shaheen Saba elected general secretary

Mau News: सुनील यादव अध्यक्ष, शाहीन सबा महामंत्री निर्वाचित

Sun, 08 Mar 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sunil Yadav elected president, Shaheen Saba elected general secretary
मुहम्मदाबाद गोहना में चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद ब्लॉक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और प
मुहम्मदाबाद गोहाना। स्थानीय ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को हुआ। अध्यक्ष महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। सुनील यादव अध्यक्ष, शाहीन सबा नोमानी महामंत्री और विजय प्रकाश पाठक कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक नारायण सिंह के साथ चुनाव अधिकारी अरविंद त्रिपाठी और नवीन पांडेय की देखरेख में रविवार को सुबह 10 बजे मतदान प्रारंभ हुआ और 2 बजे समाप्त हुआ। 3 बजे मतगणना शुरू हुई। डेढ़ घंटे बाद परिणाम घोषित हुआ। अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार यादव को 154 मत मिले और वह निर्वाचित घोषित किए गए। दूसरे स्थान पर अनिल कुमार को 114 और तीसरे स्थान पर शशि भूषण राय को 101 मत मिले। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए शाहीन सबा नोमानी 151 मत पाकर विजयी घोषित हुई। दूसरे प्रत्याशी मनोज कुमार को 111 और सुनीता पांडे को 99 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय प्रकाश पाठक 232 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए। दूसरे प्रत्याशी विजय बहादुर निषाद को 123 मत मिते।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में कुल 383 मत थे जिसमें 370 अध्यापकों ने मतदान में हिस्सा लिया। परिणाम की घोषणा के बाद समर्थक अध्यापकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। इस दौरान धनंजय सिंह स्वतंत्र श्रीवास्तव, बासुकी तिवारी, राजेश राम, मुंशी प्रेमचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed