{"_id":"6a4d45d7888564d31b08eed9","slug":"sugarcane-development-initiative-will-prove-effective-for-farmers-mau-news-c-295-1-svns1028-148219-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: किसानों के लिए कारगर सिद्ध होगी गन्ना विकास की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: किसानों के लिए कारगर सिद्ध होगी गन्ना विकास की पहल
विज्ञापन
गन्ना विकास परिषद द्वारा आयोजित शिविर को संबोधित करते रामाश्रय राय आदि
गन्ना विकास विभाग की तरफ से मंगलवार को घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी के समीप गन्ना विकास परिषद कार्यालय पर तीन दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
पहले दिन शिविर का उद्घाटन गन्ना समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह और चीनी मिल घोसी के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामाश्रय राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर असिस्टेंट फाइनेंस काउंसलर सूर्यप्रकाश पांडेय ने सरकार की तरफ से संचालित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गन्ना समिति के चेयरमैन रणजीत सिंह ने कहा कि जानकारी के अभाव में किसान सरकार की ऐसी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं।
गन्ना विकास विभाग की यह पहल किसानों के लिए बेहद कारगर सिद्ध होगी। रामाश्रय राय ने कहा कि सभी को इस पहल में सहभागिता करते हुए शिविर का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ लाखों गन्ना किसान परिवारों को जोड़ने और सामाजिक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लाभ सभी गन्ना किसानों को उठाना चाहिए।
शिविर में संतोष यादव, मुन्ना प्रसाद, वेदप्रकाश चौहान, अखिलेश तिवारी, गोपाल यादव, पिंटू, राहुल, आशीष, गोविंद आदि शामिल थे।