{"_id":"5bfec5c0bdec2241703a53f0","slug":"sugarcane-crushing-started-in-the-sugar-mill-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू, वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू, वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया पेराई सत्र का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान तथा विधायक पूर्वमंत्री फागू चौहान ने हवन पूजन, बैलगाड़ी पूजन के साथ डोंगा का बटन दबाकर किया। साथ ही गाड़ी मालिक शोभनाथ यादव भवरुपुर दुबरी को अंगवस्त्रम देकर माला पहनाकर स्वागत किया।
अपने संबोधन में दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों और किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान के लिए विशेष पैकेज दिया है। किसानों के हित मे बहुत से कार्य हुए हैं। कहा कि अधिकारी, कर्मचारी मेहनत से कार्य कर गन्ना पेरने के दिये गए लक्ष्य 26 लाख क्विंटल को पूरा कर मिसाल पेश करें।
मिल को चलाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। पूर्वमंत्री फागू चौहान ने कहा कि चीनी मिल जनपद की एक मात्र मिल है। इससे हजारों किसानों के साथ सैकड़ों किसानों की रोजी रोटी जुड़ी हुई है। सभी का कर्तव्य है कि इस को घाटे से उबारा जाए। किसानों का हित सर्वोपरी होना चाहिए। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हित मे जो भी योजनाएं, कार्यक्रम ला रही है, उसका लाभ उनको जरूर मिले।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मिल पूरी क्षमता से कार्य करते हुए अच्छी गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन करें। कहा कि चीनी मिल पर किसानों का मात्र रु 97लाख 74 हजार बकाया है। जिसको जल्द ही किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा।
प्रधान प्रबंधक केएम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि इस वर्ष भी 22तौल केंद्र बनाए गए हैं। रसड़ा क्षेत्र के साथ बरहज, धुरियापार समिति क्षेत्र के किसानों की पर्ची मिल के कार्यालय से तथा चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों की पर्ची सचिव गन्ना समिति घोसी कार्यालय से जारी होगी। जिसकी जानकारी मोबाइल पर एसएमएस से भी मिलेगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजयराय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीलगुप्ता, एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर, सीओ नंदलाल, जीएम केएम सिंह मिल समिति के उपाध्यक्ष रामाश्रयराय, मुख्य अभियंता केके सिंह, चीफ केमिस्ट राकेश कुमार, सीसीओ राम सेवक यादव, सीए लाल जीशुक्ला, अधिशासी अभियंता विद्युत डीडी शर्मा, ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, विद्युत प्रकाश यादव, मनोजसिंह, राणाप्रताप सिंह आदि शामिल रहे।