फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   suffering life due to cold

ठंड ने पांव पसारा, जनजीवन बेहाल

Mon, 08 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 08 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
suffering life due to cold
कोहरे तथा शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। गलन तथा कोहरे के कारण सोमवार की सुबह लोग घराें से काफी देर बाद निकले।
विज्ञापन


 दोपहर बाद तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बाजार में भी चहल पहल काफी कम रही। सुबह लगभग आठ बजे तक कोहरे के कारण वाहनों के संचालन पर प्रभ्ाावित रहा।

ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी रहने से प्लेटफार्म पर यात्री ठिठुरते नजर आए।  उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलों को अलाव तथा कंबल वितरण के लिए कुल 22 लाख धन आवंटित कर दिया गया है।

  इसके बाद भी न तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई, न तो कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। ठंड से निजात के लिए लोग जगह-जगह खर पतवार एकत्रित  कर अलाव जलाते देखे गए।
विज्ञापन


 शासन की ओर से देर से धन जारी होने की बात कहकर अधिकारी मामले से  पल्ला झाड़ ले रहे हैं। भीषण ठंड पड़ने के बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए प्रत्येक तहसीलों को 50-50 हजार रुपये अलाव जलवाने तथा गरीबों में कंबल वितरण के लिए पांच-पांच लाख दिया जाना था।

 नगरपालिका तथा नगरपंचायतों में अपने स्तर से व्यवस्था करनी थी। ठंड शुरू होने के पूर्व  कंबल वितरण करने की प्रक्रिया पूरी कर लिया जाना था।

 कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी न  प्रशासन,  नगरपालिका और नगर पंचायत किसी के स्तर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।

 आसमान के नीचे रहने वाले लोगों के लिए एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। हाड़कपाऊं ठंड पड़ने का सिलसिला जारी रहने से पारा लुढ़कने का क्रम बरकरार है।

सोमवार को लगभग आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद तक भगवान सूर्य का दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे। इसके चलते घर से

 लोगों के देर से निकलने के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। सुबह  कोहरे के चलते ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

कोहरे के  चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है।

 ठंड बढ़ जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था न होने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है। ठंड के बढ़ जाने से दुकानों


 पर गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।  हाड़ कंपाने वाली ठंड के खौेफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed