फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sub registar mau

सब रजिस्टार के खिलाफ पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Mon, 21 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
sub registar mau
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमालपुर निवासी राजेश चौहान ने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मुहम्मदाबाद गोहना सब रजिस्टार ने वसीयतनामा का खर्च पूछने पर भद्दी गाली देकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कार्यालय से बाहर भगा दिया। पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में इस बात का कहा गया है कि पीड़ित की सास बासमती देवी पत्नी हरीश चंद्र निवासी ढाढ़ाचंवर थाना मुहम्मदाबाद गोहना का वसीयतनामा लिखवाने में आने वाले खर्च की जानकारी लेने के लिए 16 जून को पीड़ित अपने सास-ससुर के साथ ही दस्तावेज लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचा और वसीयत का खर्च जानने का प्रयास किया तो बताया गया कि 25000 हजार तक खर्च आएगा। यही बात जानने के लिए पीड़ित सब रजिस्ट्रार के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा कि बाहर पता किए हो न तो पीड़ित ने उन्हें बताया कि 25000 हजार बताया गया है तो उपनिबंधक ने कहा कि उतना ही खर्च आएगा। इसी बात से नाराज सब रजिस्ट्रार ने पीड़ित का नाम पता पूछकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी गालियां देते हुए अपने कक्ष से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed