फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students getting 45 percent marks will be admitted

45 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों का होगा एडमिशन

Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students getting 45 percent marks will be admitted
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष कला वर्ग के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कालेज में प्रवेश प्रकिया ऑफलाइन से पहले आओ पहले पाओ के तहत की जा रही है। यहां 45 प्रतिशत तक या इससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों का एडमिशन किया जाएगा।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा के लिए मशहूर होने के चलते कालेज में रेगुलर क्लास करने वाले विद्यार्थियों की यहां प्रवेश लेने में विशेष रुचि रहती है। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज जनपद में प्रतिष्ठित कालेजो में शुमार है। महाविद्यालय में बीए, एमए की कक्षाएं संचालित होती हैं। कालेज में अनुशासन और गुणवत्तापरक शिक्षा मिलने के चलते यहां रेगुलर क्लास करने वाले छात्र विशेष रुचि लेते है। बीए, एमए में प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

पांच अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
आवेदन पांच अगस्त तक स्वीकार किये जाएंगे। कालेज के प्राचार्य डॉ. रविंद्र नाथ मिश्रा ने बताया की बीए में हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान , सहित आठ विषयो में शिक्षा दी जाती है। एमए में हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र की शिक्षा दी जाती है। पांच अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। 45 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले छात्र छात्राओं का स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज में सीटों का विवरण
बीए 640
एमए 200
महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं
- बड़े भू भाग में हरा भरा कैंपस
-लाइब्रेरी
- शैक्षणिक भ्रमण की सुविधा
-- आवश्यतानुसार ऑनलाइन कक्षाएं
- राष्ट्रीय सेवा योजना
- रोवर्स रेंजर्स की सुविधा
- खेल की सुविधा
- सभी विषयों में आयोग से नियुक्त शिक्षक
- पीएचडी सुविधा
सफल पुरातन छात्र
डॉ. देवेंद्र सिंह बीएड विभागाध्यक्ष
बलिया
- डॉ. अंजनी सिंह पूर्व प्राचार्य बलिया
- रमाशंकर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य इंटर कालेज
डॉ. धनंजय सिंह एसोसिएट प्रोफेसर डिग्री कालेज रसड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed