फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students Dikhaai talent

छात्रों ने दिख्ााई प्रतिभा

Thu, 08 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 08 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students Dikhaai talent
नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में संकुलस्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 इसमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 
छात्रों ने प्रदर्शनी में चार्ट, माडल, प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर मूल्यांकन किया। इसके बाद हिंदी व अंग्रेजी में वाद- विवाद प्रतियोगिता हुई।


  हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता पक्ष में  केंद्रीय विद्यालय मऊ की आयुषी त्रिपाठी को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय देवरिया की छात्रा तुलिका ने विपक्ष में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में केंद्रीय विद्यालय बलिया की छात्रा निहारिका सिंह को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय देवरिया की छात्रा संयोगिता यादव ने विपक्ष में प्रथम स्थान हासिल किया।

 इसके बाद समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के छात्रों के समूह ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद प्रहसन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय मऊ के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद समूहनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


 केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया। इसी क्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय देवरिया के छात्र सुविज्ञ कुमार व चेरो सलेमपुर के छात्र राघवेंद्र प्रताप अव्वल रहे। इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य बी राम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।


साथ ही विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर डीसीएसके पीजी कालेज के डॉ.विनोद कुमार तिवारी, मोहम्मद जियाउल्लाह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. घनश्याम दुबे, डॉ. निशा रानी सिंह, विनोद प्रताप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed