{"_id":"f9dd96217c5eef3260dc5a4e9b6e5cda","slug":"student-president-demanded-the-release-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष की रिहाई के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष की रिहाई के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर सोमवार को वामपंथी दलों के नेताओं ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को सौंपा। प्रदर्शन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने कहा कि जिस प्रकार से जेएनयू में दुर्भावना से कार्य किया जा रहा है।
जेएनयू में जिस प्रकार से छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जेएनयू के छात्र, अध्यापक पूरी तरह से मोदी सरकार के निशाने पर हैैं। उन्होंने कहा कि जेएनयू में जिस प्रकार से घटना हुई। हम सभी उसकी निंदा करते हैं। जिसने किया उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
लेकिन बेकसूर लोगों को मामले में फंसाकर उस पर राजनीति का हम पुरजोर विरोध करते हैं। मसले को लेकर 19 फरवरी को दिन में 12 बजे वामपंथी दल डीसीएसके मोड़ से मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी संघर्ष होगा। विनोद राय, अनीस अहमद, माकपा के विरेद्र कुमार, परशुराम, भाकपा माले के बसंत कुमार, विनोद सिंह मौजूद रहे।