फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Student is nursery of politics: Rajeev

राजनीति की नर्सरी है छात्रसंघ: राजीव

Tue, 25 Sep 2018 10:52 PM IST
mau
mau Updated Tue, 25 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Student is nursery of politics: Rajeev
जनता पीजी कालेज रानीपुर में छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय। - फोटो : सोनभद्र
ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कॉलेज रानीपुर में मंगलवार को छात्र संघ का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने महाविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा पूर्व सांसद स्व. उमराव सिह तथा आजाद हिंद फौज के संस्थापक  सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने छात्रसंघ को राजनीति की नर्सरी बताया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में राजीव राय ने कहा कि इस नर्सरी से निकलकर कई प्रतिभाओं ने देश का नाम रोशन किया है। कहा कि छात्र संघ का उद्घाटन का मंच कोई राजनीतिक मंच नहीं है यह गलत है।  क्योंकि जिस नर्सरी से राजनीतिका जन्म होता है, वहां अगर राजनीतिक चर्चा नहीं होगी तो देश का राजनीतिक परिदृश्य कैसा होगा। कहा कि यह गुरुजनों का कर्तव्य है कि वह छात्रों की प्रतिभाओं को पहचान कर उनके अंदर  राजनीतिक चेतना पैदा करें और उन्हें इस लायक बनाएं कि वह देश की बागडोर एक दिन संभाल सकें।
विज्ञापन


कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिन मुद्दों पर राज्य में और केंद्र में आई थी आज उन्हीं मुद्दों पर घिरती नजर आ रही है। कल तक जो महंगाई भ्रष्टाचार डीजल पेट्रोल आदि मामलों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे आज जब जनता उनसे इन्हीं सवालों पर जवाब मांग रही है तो वह अपने जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि इस विद्यालय की नीव पूर्व सांसद स्व. उमराव सिंह ने रखी थी। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा छात्र राजनीति की वकालत की है। छात्र संघ के अध्यक्ष युवराज चौहान ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, रामाश्रय राय, जितेंद्र दुबे, रामशब्द यादव, अजीत यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र चौहान, आलोक राय, दिलीप पांडेय, सीताराम यादव, रविंद्र राय, चंदन साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed