{"_id":"e8c5ac18c771c5c8640ae094f3a094a6","slug":"strictly-on-mobile-phone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन पर सख्ती
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां ब्लाक के कई बूथों पर एजेंटों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेेमाल पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। इस दौरान निरीक्ष्ाण करने पहंुचे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय ने एजेंटों के मोबाइल जब्त करवा लिए, साथ ही कई को हिरासत में लिया गया। इससे एजेंटों में हड़कंप रहा।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय ने परदहां ब्लाक के बकवल, बढुवॉ गोदाम, ताजोपुर और रतनपुरा ब्लाक के रतनपुरा, गुलौरी तथा कोपागंज ब्लाक के खुखुन्दवा, हिकमा, धवरियासाथ, बसारथपुर, पारा, कुर्थीजाफरपुर, और कोईरियापार सहित दो दर्जन मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निष्पक्षता पूर्वक मतदान कराने के लिए निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों द्वारा लगागए गए दर्जनों एजेंटों के मोबाइल फोन जब्त कराए और ऐसे एजेंटों को पुलिस हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
हिकमा गाढा मतदान केंद्र एवं पुरामारूफ मतदान केंद्र पर कई मतदाताओं को पुलिस हिरासत में भेजा गया। धवरियासाथ मतदान केन्द्र पर मतदान कर्मी द्वारा आयोग के निर्देशानुसार अमिट स्याही नहीं लगाई जा रही थी।
कई मतदान केंद्रों पर मतदान कक्ष में कर्मियों द्वारा पीने के पानी की बोतल अपने पास रखने पर जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को डांट- फटकार लगाई।
उधर राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी एक दर्जन मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इनके अतिरिक्त अपर जिलाधिकरी समीर वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार सिंह ने भी तीनों विकास खण्डों में बूथों का निरीक्षण किया।
प्रथम चरण के विकास खंड परदहां में 69.88 प्रतिशत, विकास खंड कोपागंज में 68.60 प्रतिशत और विकास खंड रतनपुरा में 70.21 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। तीनों विकास खंडों में मतदान का औसत प्रतिशत 69.58 रहा।