फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Strict administration of sanitation in hospital in mau

अस्पताल में सफाई को लेकर सख्त हुआ प्रशासन

Wed, 25 Jul 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Wed, 25 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Strict administration of sanitation in hospital in mau
जिला अस्पताल में सफाई के ठेके की जांच करने पहुंचे एसडीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मऊ जिला अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था की देख रही फर्म की कार्यशैली की जांच करने और ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। डीएम प्रकाश बिंदु द्वारा गठित टीम बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचकर अस्पताल साफ सफाई की व्यवस्था की जांच किया। जहां गठित टीम के तीनों सदस्यों ने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे और संबंधित कंपनी के दस्तावेजों और उसके कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य सदर एसडीएम अनूप वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय और बीएसए ओपी त्रिपाठी बुधवार की दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल में साफ सफाई की जिम्मेदारी देख रही संस्था प्राइम क्लीन के दस्तावेजों को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने अस्पताल में फर्म द्वारा तैनात कर्मचारियों की संख्या, साफ सफाई की स्थिति और कर्मचारियों की समय सारिणी का ब्योरा लिया। एसडीएम अनूप वर्मा ने बताया कि टीम ने संबंधित फर्म की दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही हैं। बताते चले कि डीएम प्रकाश बिंदु को अस्पताल में गंदगी पसरी होने की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत का भौतिक सत्यापन को लेकर डीएम ने मंगलवार दोपहर ड़ेढ बजे अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए ओपीडी, एक्सरे कक्ष, बल्ड बैंक और साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए खामियां मिलने पर संबंधित फर्म का टेंडर निरस्त करने का निर्देश दिया। इस बाबत अस्पताल अधीक्षक डा. बृज कुमार का कहना है कि डीएम द्वारा गठित टीम द्वारा अस्पताल में सफाई व्यवस्था की जानकारी मांगी गई है। जहां उन्हें फर्म के साथ हुए एंग्रीमेंट संबंधित दस्तावेज मुहैया कराया गया है।

मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण को लेकर प्रशासन सर्तक
प्रशासन के सूत्रों के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मंडल के किसी भी जिले में औचक निरीक्षण के दौरान अस्पतालों का चेक करने की बात कही गई है। जिसके बाद से सर्तक प्रशासन द्वारा व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी प्रयास के तहत डीएम द्वारा अस्पताल में निरीक्षण के बाद सफाई व्यवस्था के साथ गंदे बेडशीट को बदलने, अस्पताल में नदारद रहने वाले डाक्टरों और दवाइयों की उपलब्धता पर फोकस किया जा रहा हैं।


केवल 4 कर्मचारियों के भरोसे अस्पताल की सफाई व्यवस्था
अस्पताल में सफाई व्यवस्था के संबद्ध फर्म द्वारा अस्पताल में सफाई के लिए 14 सफाई कर्मचारियों की तैनाती होनी है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में केवल चार कर्मचारियों द्वारा सफाई की जाती है। हालांकि बुधवार को कमेटी के सामने अस्पताल प्रबंधन द्वारा 9 कर्मचारियों की तैनाती होनी की बात कही गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed