फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stopping vaccination of Kovid vaccine, people are helpless to wander

कोविड वैक्सीन का टीकाकरण बंद होने से लोग दर दर भटकने को लाचार

Sun, 16 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Stopping vaccination of Kovid vaccine, people are helpless to wander
सूरजपुर (मऊ)। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के सबसे पिछड़े 50 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बने बेला कसैला और रसूलपुर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगभग 25 दिनों से कोरोना का टीकाकरण बंद है। साथ ही गांव गांव कोविड टेस्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। इसके पीछे स्वास्थ्य कर्मियों की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर क्षेत्र के लगभग 50 गांवों से प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में महिलाएं व पुरुष टीकाकरण कराने हेतु केंद्रों पर प्रथम डोज और दूसरी डोज के लिए आते है। मगर इन केंद्रों पर टीकाकरण कराने वाले लोग आकर इधर उधर भटकने को मजबूर है। वहीं इन केंद्रों पर प्रथम डोज का टीकाकरण कराने वाले लोगों का द्वितीय टीकाकरण हेतु निर्धारित समय एक से डेढ़ महीना अधिक हो गया परंतु उन्हें आज तक टीका नहीं लगा है। पहली और दूसरी खुराक के टीकाकरण के लिए लोग इन स्वास्थ्य केंद्रों का चक्कर लगाकर प्रतिदिन बैरंग वापस हो रहे हैं। लोग इस दुर्व्यवस्था को कोसते हुए लौट रहे हैं। लोगों में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा 18 वर्ष ऊपर के महिला पुरुष सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण अभियान चलाने की घोषणा किया था। अब तरह तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी कोपागंज व परदहां कोविड 19 सेंटरों पर लगा दी गई है। जिसके चलते इन स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों का अभाव है। यहां पर टीकाकरण कई दिनों से बंद चल रहा है। इस संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोहरीघाट के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर फैजान अहमद ने बताया कि कर्मचारियों की कमी व कुछ कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव होने के कारण इन केंद्रों पर टीकाकरण बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed