फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stopped construction of the wall

रोका दीवार का निर्माण

Sun, 10 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 10 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Stopped construction of the wall
घाघरा नदी के तटबंध से दक्षिणी क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए बनाई जा रही दीवार में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने निर्माण रुकवा दिया। अवर अभियंता ने स्वीकार किया कि गलती से तीसरे दर्जे की ईंट आ गई थीं। उसे वापस कर अव्वल दर्जे की ईंट मंगाई जाएगी। इसके बाद गुणवत्तापरक निर्माण कराया जाएगा। जेई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग की ओर से  पौने दो करोड़ रुपयों की लागत से फतेहपुर मंडाव विकास खंड क्षेत्र के परसिया जयराम गिरि से  हाहानाला तक बंधे के उत्तरी तरफ पक्की दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस दीवार में तीसरे दर्जे की ईंट का प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन



सीमेंट और बालू का अनुपात भी काफी घटिया है। लाल बालू की जगह पास से ही सफेद बालू सीमेंट में मिलाया जा रहा था।  गांव वालों ने इसकी सूचना जेई सहित उच्चाधिकारियों से की थी। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दिए और निर्माण कार्य पूर्ववत चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को आस पास के गांवों के काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर मौजूद मेठ से निर्माण रोकने का अनुरोध किया लेकिन वह विभागीय अधिकारी के ही निर्देश पर काम रोकवाने की बात कहता रहा। मेठ की बात सुनकर ग्रामीणों ने  हल्ला मचाना शुरू कर दिया।



ग्रामीणों का कहना था कि विभाग द्वारा यह जो घटिया निर्माण कराया जा रहा है, वह उफनती घाघरा नदी की एक भी धारा का दबाव नहीं रोक पायेगा।


इसी बीच किसी ने अधिशासी अभियंता को फोन कर घटिया निर्माण रोकवाने की मांग किया। इधर  ग्रामीणों का उग्र तेवर देख मेठ ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि गुणवत्ता परक निर्माण नहीं कराया गया तो वे फिर आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस  संबंध मे जेई कमलेश यादव का कहना है कि निर्माण मे गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed