फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stopped by giving hand, snatched mobile by pointing pistol

Mau News: हाथ देकर रोका, तमंचा सटाकर छीन लिया मोबाइल

Sun, 03 Sep 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Stopped by giving hand, snatched mobile by pointing pistol
पिपरीडीह। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बढुआगोदाम-पिपरीडीह मार्ग स्थित वनदेवी धाम के पास शनिवार की देर एक किसान को तमंचा सटाकर दो बदमाशों ने नकदी और मोबाइल छीन लिया। किसान की बाइक की चाबी भी बदमाश लेकर चले गए। पीड़ित ने दो अज्ञात के विरुद्ध सरायलंखसी थाने में तहरीर दी है। साैंपी गई तहरीर के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के पलीगढ़ निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि वह बाइक से गाजीपुर जिले के धनेशपुर मरदह दवा लेने गया हुआ था। वहां से दवा लेकर वापस गांव आ रहा था। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के वनदेवी धाम के मार्ग से पहले दो पैदल जा रहे युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। इसपर वह रुक गया, वह कुछ समझ पाता इससे पहले दोनों ने तमंचा निकालकर उसके सिर पर सटा दिया। जेब से मोबाइल, एक हजार नकदी, एटीएम कार्ड निकाल लिया। उसकी बाइक की चाबी भी निकाल ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed