फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stones thrown at people eating food, 12 injured in the fight, 19 arrested

Mau News: खाना खा रहे लोगों पर फेंका पत्थर, मारपीट में 12 घायल, 19 गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Stones thrown at people eating food, 12 injured in the fight, 19 arrested
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सनेगपुर में शुक्रवार की रात सतइसा कार्यक्रम में खाना खा रहे मेहमानों पर पत्थर फेंकने पर मारपीट हो गई। घटना में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सनेगपुर निवासी जग्गी राजभर का पोता हुआ है। शुक्रवार को 27 दिन पूरा होने पर सतइसा का कार्यक्रम था। आरोप है कि रात के समय खाना खाने के दौरान साहनी परिवार के लोग अपने छत से खाना खा रहे मेहमानों पर पत्थर फेंकने लगे। कई बार मना करने पर भी नहीं माने। विवाद बढ़ता गया, देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। घटना में महिला पुरुष सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज करते हुए सनेगपुर निवासी श्याम सुंदर राजभर, रामप्रवेश राजभर, मीरा राजभर, सरिता राजभर, सरिता, कृष्णा साहनी, रोहित साहनी, दिलीप साहनी, महेश साहनी, धर्मशीला, राजेश साहनी, वंदना साहनी, कमली साहनी, कंचन साहनी, सीता साहनी, रबड़ी साहनी, सावित्री साहनी, बचनू साहनी, बिद्दा देवी का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed