फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stone pelted on vehicle carrying Tilak, two injured

तिलक लेकर जा रहे वाहन पर पथराव, दो घायल

Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted on vehicle carrying Tilak, two injured
पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर महिला के मायके वालों ने रविवार की शाम को बहन की तिलक लेकर जा रहे पति की बोलेरो पर पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें तिलक में शामिल होने जा रहे दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पाउस निवासी अमित यादव अपने मित्र नई बाजार निवासी विजय यादव और बड़की बारी निवासी संजय के साथ बोलेरो से क्षेत्र के अहिरुपुर में अपनी बहन का तिलक लेकर जा रहे थे। रविवार की शाम को जैसे ही वे दुबारी के पास पहुंचे। आरोप है कि अमित की ससुराल के छह लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और बोलेरो पर पथराव करने लगे। जब बोलेरो सवारों ने इसका विरोध किया तो वे विजय यादव और संजय को मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। थानाध्यक्ष सौरभ राय का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed