{"_id":"6aecd53245f3d2571a0ebfab","slug":"stf-to-investigate-those-who-secured-jobs-using-forged-documents-4000-teachers-under-the-scanner-mau-news-c-295-1-mau1001-154601-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फर्जी दस्तावेज से नौकरी करने वालों की जांच \nकरेगी एसटीएफ, रडार पर 4000 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फर्जी दस्तावेज से नौकरी करने वालों की जांच करेगी एसटीएफ, रडार पर 4000 शिक्षक
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के सहारे नौकरी पाने वालों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। हाईकोर्ट में एक याचिका की सुनवाई के दौरान हुए आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की शैक्षिक कुंडली जुटाने की तैयारी शुरू कर दिया है।
कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लगभग चार हजार से अधिक शिक्षकों की कुंडली खंगाली जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के तहत विभाग शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख और दस्तावेज जुटाकर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सौंपेगा, इसके बाद जांच पड़ताल के बाद फर्जी नियुक्तियों की तस्वीर सामने आएगी।
शिक्षा निदेशक की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है।
जिले में 1208 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात लगभग चार हजार से अधिक शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख, दस्तावेज जमा कराए जाने हैं, इसमें प्रत्येक शिक्षक को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड, टीईटी, सीटेट, नियुक्ति पत्र और नियुक्ति के समय के सभी योग्यताओं के दस्तावेज संबंधित बीआरसी कार्यालय में जमा कराने हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक शिक्षक को सभी दस्तावेज के साथ ही नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र देना होगा कि शिक्षा विभाग में बीएसए या उससे उच्च पद पर उनका कोई निकट संबंधी सेवारत या सेवानिवृत्त है या नहीं। अगर नहीं है तो इस आशय का अंडरटेकिंग देना होगा। सभी बीआरसी से प्राप्त शिक्षकों की कंपाइल रिपोर्ट एसटीएफ को भेजी जाएगी।
2018 से अब तक जिले के विभिन्न विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले 60 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है।
इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि शासन के आदेश के तहत सभी बीआरसी से शिक्षकों के दस्तावेज जुटाए जाने के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। संवाद