{"_id":"61cc9f5522d35e3a1f01c1d0","slug":"started-protest-against-closure-of-kerma-rail-level-crossing-mau-news-vns6307034144","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरमा रेल समपार को बंद करने के खिलाफ शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरमा रेल समपार को बंद करने के खिलाफ शुरू किया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। खराब मौसम के बावजूद भी केरमा गांव के पास रेल ट्रैक के समपार को खत्म करने के खिलाफ ग्रामीण बुधवार को धरने पर बैठे गए। ग्रामीणों का कहना है कि रेल समपार को समाप्त करने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। माननीय उच्च न्यायालय में लंबित सुनवाई के पूर्ण होने तक रेल विभाग से कोई भी कार्रवाई न करने की अपील किया है।
मुहम्मदाबाद गोहना सठियांव रेलवे स्टेशन के बीच केरमा गांव को जाने वाले रेल समपार से दर्जनों गांव के लोगो का आवागमन होता है। इस बीच रेल रिकॉर्ड में 16सी के नाम से दर्ज उक्त समपार को समाप्त करने का रेल अधिकारियों ने आदेश दिया है जिसका 30 दिसंबर तक अनुपालन कराया जाना है। आदेश की जानकारी होने पर ग्रामीण एक दिन पहले ही बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश राय के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए।
कहना है कि इस समपार को समाप्त करने के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है जिसकी सुनवाई 4 जनवरी को होनी है। उसके पहले रेल विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई किया जाना उच्च न्यायालय का अपमान होगा। धरना पर बैठने वाले प्रमुख रूप से पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र यादव दिनेश राय, ओमप्रकाश एडवोकेट, प्रवीण राय, रासमप्यारे राय, गुलाब चौहान, रामविलास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बरहदपुर गांव पर रेल अंडरपास बनाने को लेकर ग्रामीण 13वें दिन भी धरना पर बैठे रहे। इस दौरान विधान परिषद सदस्य एके शर्मा के जनपद में आगमन के मद्देनजर ग्रामीणों ने उनसे लखनऊ में जाकर मुलाकात किया और समस्या से अवगत कराया। भाजपा के प्रदेश उपध्यक्ष एके शर्मा के एक जनवरी के संभावित आगमन को देखते हुए उन्हें धरना स्थल तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह ने बताया कि श्री शर्मा से लखनऊ में मुलाकात के दौरान उन्होंने हमारी लोगों की समस्या का संज्ञान लिया है और निराकरण का आश्वासन दिया है।