फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Standup will be launched in 304 districts of India enterprise

स्टैंडअप इंडिया से जिले में शुरू होंगेे 304 उद्यम

Wed, 08 Jun 2016 11:42 PM IST
mau
mau Updated Wed, 08 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्टैंड अप इंडिया योजना को क्रियांवित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं को 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये का ऋण देकर उनके उद्योग की स्थापना कराया जाएगा। जिले के समस्त बैंक  शाखाओं को दो-दो का लक्ष्य दिया गया है।  केंद्र सरकार की ओर से नए उद्यमियों को स्थापित करने तथा जनपद में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए स्टैंड अप इंडिया योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


योजना के तहत 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक की सीमा में ऋणों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जिसमें 25 प्रतिशत पूंजी लगाना अनिवार्य किया गया है।जनपद में 152 बैंक शाखाएं हैं। सभी बैंक शाखाओं को दो-दो का लक्ष्य दिया गया है। बैंक अधिकारियों की मानें तो आवेदकों को वेब पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


आवेदन में अपने बिजनेस आइडिया के साथ विस्तृत विवरण देना होगा। आवेदन पत्र के अध्ययन करने के बाद बैंक अधिकारी अभ्यर्थी का विस्तृत ब्यौरा तैयार करेंगे। एक्सपर्ट की मदद से संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता का प्रशिक्षण दिलाने के लिए भेजेंगे। प्रशिक्षण का खर्च आवेदक को ही उठाना पड़ेगा। ताकि पूंजी डूबने की संभावना नगण्य रहे। बैंकों की ओर से योजना का सही ढंग से अमल किया जाता है तो जिले में 304 उद्यमी स्थापित होंगे। साथ ही भारी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह योजना केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिलाओं तक ही सीमित होने से लक्ष्य पूरा करने को लेकर बैंक अधिकारियों का सिर अभी से चकराने लगा है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार ने लक्ष्य पूरा होने के प्रति बैंक अधिकारियों को सख्त हिदायत दे रखा है। इस बाबत जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बीडी महतो का कहना है कि स्टैंडअप इंडिया योजना के लिए सभी बैंक शाखाओं को दो-दो का लक्ष्य दिया गया है। हर हाल में लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed