फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Speeding car crashes into auto-rickshaw 10 injured in Mau

Mau News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 10 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Sat, 04 Apr 2026 05:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Apr 2026 05:10 PM IST
सार

Varanasi News: मुहम्मदाबाद गोहना में रैकड मोड़ के पास शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। कार की टक्कर से ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Speeding car crashes into auto-rickshaw 10 injured in Mau
mau accident news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित रैकड मोड़ के पास शनिवार की सुबह 10 बजे तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
शनिवार की सुबह घरोहिया मोड़ आटो सवारी लेकर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर मुड़ने के दौरान तेज रफ्तार काली कार ने आटो में टक्कर मार दी। तेज टक्कर से आटो खाई में पलट गई। ऑटो में सवार जुड़नपुर गांव निवासी रागिनी चौहान, प्रियंका, श्रद्धा, अन्नूपार निवासी मुकेश, नेहा, रितु अमित और अंकित घायल हो गए। 
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रीता, मुकेश, विनोद, अमित और प्रियंका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभावित निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि चालक कार छोड़क भाग गया है। कार को जब्त कर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed