फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special communicable disease control campaign will start from today

आज से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Fri, 30 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Special communicable disease control campaign will start from today
नगर पालिका सभागार में में संचारी रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आयोजित बैठक में मौजूद नगर पालिका - फोटो : MAU
मऊ। माह अक्तूबर में प्रस्तावित द्वितीय विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के क्रम में पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में पालिका सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें दवाओं के छिड़काव कराने पर चर्चा की। जिला मलेरिया अधिकारी वेदी यादव ने कहा कि आगामी एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलाए जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं सात अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान में स्वास्थ्य कर्मी ‘डोर टू डोर‘ जाकर संचारी रोगों, क्षय रोग (टीबी), डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के बारे में जनता को जागरुक करेंगे। जिन व्यक्तियों में बुखार आदि के लक्षण होंगे, उनकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर जांच सुनिश्चत करेंगे। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि आप नगर के सभी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर नगर में फॉगिंग तथा प्रत्येक नालियों की सफाई कर मैलेथियान, ब्लीचिंग, मच्छर मार दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि मठिया टोला में बुखार से काफी लोगों के ग्रसित होने की सूचना प्राप्त हुई। पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों मठिया टोला में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की। कहा कि मठिया टोला में स्वास्थ्य कैम्प लगाया जाए, जिससे वहां के लोगों का बेहतर एवं नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होनें उक्त क्षेत्र की विशेष सफाई करने के भी आदेश दिया। बैठक में सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक नरेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक राय, रजिया नाज, शीबा परवीन, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed