{"_id":"642d6b506959c96e4d019f55","slug":"spark-emanating-fro-harvester-ruined-farmers-in-mau-burning-20-bighas-of-crops-to-ashes-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से किसानों की किस्मत स्वाहा, 20 बीघे की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से किसानों की किस्मत स्वाहा, 20 बीघे की फसल जलकर राख
Wed, 05 Apr 2023 06:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 05 Apr 2023 06:06 PM IST
सार
यूपी के मऊ जिले में महीनों की मेहनत से खेत में खड़ी लाखों की फसल को एक चिंगारी ने स्वाहा कर दिया। जिले के दो ब्लॉक क्षेत्रों में बुधवार सुबह गेंहू की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन
गेहूं की जली फसल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मऊ जिले में महीनों की मेहनत से खेत में खड़ी लाखों की फसल को एक चिंगारी ने स्वाहा कर दिया। आग इतनी भयावह थी कि उसने लगभग 20 बीघे खेत को अपने जद में ले लिया। इस दौरान किसान आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करते रहे लेकिन देखते ही देखते 20 किसानों की किस्मत खाक हो गई।
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक में हार्वेस्टर की निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। वहीं कोपागंज ब्लॉक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दोनों घटना में 20 किसानों की 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने दमकल गाड़ी ग्रामीणों की मदद से घंटों प्रयास के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
पहली घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव में घटी। जहां अलग-अलग किसानों की करीब 12 बीघा गेहूं की फसल आग में आकर खाक हो गई। आग लगने का कारण साफ नहीं है। वहीं रतनपुरा ब्लॉक के विलासपुर में गेंहू की कटाई कर रहे हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से गेहूं की खेत में आग लग गई। इससे छह किसानों की करीब आठ बीघा की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन