{"_id":"6141cc008ebc3eb3b354af19","slug":"sp-suspends-inspector-in-case-of-dispute-with-safai-nayak-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: सफाई नायक से दुर्व्यवहार करना दरोगा को पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: सफाई नायक से दुर्व्यवहार करना दरोगा को पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित
Wed, 15 Sep 2021 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 15 Sep 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के शहर कोतवाली में मंगलवार की शाम सफाई नायक के साथ दुर्व्यवहार के मामले में एसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को प्रकरण की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारियों ने आक्रोशित होकर कूड़े से भरे वाहन के साथ एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। सफाई कर्मचारियों ने एसपी सुशील घुले से मिलकर दरोगा के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि भीटी चौकी इंचार्ज शिव मूर्ति तिवारी ने सफाई नायक एनाम खान से दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धक्का दे दिया था। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद सफाई कर्मचारियों ने एसपी कार्यालय के सामने से धरना समाप्त किया।
विज्ञापन