मऊ। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशन पर जिले भर में चलाए जा रहे छात्र-नौजवान जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन भी जागरूकता का कार्यक्रम चला। इसके साथ ही छात्र सभा जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शहीद भगत सिंह चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मुहम्मदाबाद गोहना स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में वृक्षारोपण किया गया। उधर मधुबन विधानसभा अध्यक्ष दीपू यादव व घोसी विधानसभा अध्यक्ष विश्वास सोनकर ने भी अपने क्षेत्र में जयंती पर शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्र सभा जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने विद्यार्थियों के लिए कहा था कि विद्यार्थी पढ़े, जरूर पढ़ें, साथ ही पॉलिटिक्स का भी ज्ञान हासिल करें। जब जरूरत हो तो मैदान में कूद पड़े और अपने जीवन को इसी काम में लगा दें। इस मौके पर प्रमोद यादव, अमरेश यादव, पंकज यादव, शिवम सिंह, कृष्णा यादव, सूर्यमणि भारती, खुशहाल सिंह, नवनीत सिंह, अर्पित, अनुराग सिंह, अखिलेश भारती, मुलायम, अभय, फैयाज, आसिफ, आजम, नासिर, नवनीत, वीर बहादुर यादव, कार्तिक आदि रहे।