फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP people protest in Surajpur on the arrest of Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सूरजपुर में सपा जनों ने जताया विरोध

Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP people protest in Surajpur on the arrest of Akhilesh Yadav
मधुबन/सूरजपुर/ दोहरीघाट (मऊ)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में सूरजपुर रसूलपुर में पूर्व अध्यक्ष मधुबन विधानसभा इन्द्र कैलाश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का विरोध करते हुए सीएम के इस्तीफे की मांग की। कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसा कृत्य कर रही है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दयानन्द प्रजापति, सरपंच बिहारी यादव, सुरेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष छात्रसभा प्रह्लाद यादव, सुभाष यादव, रामनगीना यादव, अभिमन्यु यादव, सुरेश प्रधान, रामदयाल यादव, श्रीराम यादव एवं ढेर संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर मधुबन में पूर्व विधायक उमेश चन्द पांडेय के नेतृत्व में काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता सुग्गीचौरी रोड स्थित कैम्प कार्यालय से जुलूस निकालते हुए शहीद स्मारक पहुंच कर मुख्य रोड को जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिये। आधे घंटे तक सपाजनों ने सड़क जाम किया जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे सीओ अमित कुमार सिंह हल्का बल प्रयोग कर पूर्व विधायक उमेश चन्द पांडेय एवं सपाइयों को सड़क से गिरफ्तार कर थाने ले गए। बाद में उन्हें मुचलका पर रिहा किया। इस दौरान उमेश चन्द पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। कहा कि सपा जन पीड़ितों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। इस अवसर पर चन्द्रकिशोर पाण्डेय, अखिलेश कन्नौजिया, राम संदेश यादव, राजकुमार यादव ,सतीश पाण्डेय, पिंटू यादव सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन

दोहरीघाट में सड़क जाम कर रहे सपा जन गिरफ्तार:
दोहरीघाट: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित सपाइयों ने राष्ट्रीय मार्ग को पुलिस बूथ के सामने जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे एसआई अजीत दुबे से सपाइयों की नोकझोंक हुई। पुलिस संख्या कम होने पर आक्रोशित सपाजनों ने सरकार विरोधी नारा लगाते हुए नगर के चौक होते हुए आगे बढ़े। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस कई सपा जनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मांग किया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को तत्काल रिहा किया जा जाए। सपा जनों का नेतृत्व लोकतंत्र रक्षक सेनानी हरीश चंद्र पांडे ने किया। इस दौरान विनीत कुशवाहा, रामसमुझ पटेल ,अजय यादव, सुजीत विश्वकर्मा ,धनंजय यादव आदि सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। कार्यकर्ता गिरफ्तारी के बाद थाने में सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed