{"_id":"63dee6fa82555c0628be82b5068946d6","slug":"sp-leader-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के निकट शुक्रवार की रात बदमाशों ने सपा नेता रामकुंवर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। शव पोखरे के निकट ही शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा।
पास में उनकी बाईक भी खड़ी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें गोली दूसरे स्थान पर मारी है और शव को पोखरे के निकट छोड़ दिया है। सपा नेता की हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पोखरे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हत्या का कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि बदमाशों ने किन कारणों से हत्या की। सूचना पाकर मौके पर डीआईजी आजमगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। सपा नेता के पुत्र राजेश ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवां अवरही निवासी 50 वर्षीय रामकुंवर यादव पुत्र स्व. सहबली सपा के नेता है। वह क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ पासवान के करीबी भी माने जाते थे साथ ही लोहिया वाहिनी के पूर्व विधानसभाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनकी पलिया बाजार में मेडिकल की दुकान है।
शुक्रवार की शाम यह अपनी दुकान बंद करके पलिया गांव में ही स्थित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात में बदमाशों ने इनकी घर लौटते समय किसी स्थान पर हत्या कर दी।
शनिवार सुबह उनका शव पलिया गांव से थोड़ी दूर स्थित एक पोखरे के किनारे मिला जिसे ग्रामीणों ने आते जाते देखा। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सभी ने सपा नेता को पहचान लिया और इसकी सूचना पुलिस और उनके परिजनों को दी।
सूचना पाकर मौके पर डीआईजी उमेशचंद श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा पहुंचे। सपा नेता के कनपटी एवं सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि सपा नेता की हत्या के मामले में पांच अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।