फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP exceeded the limits of the government of corruption

सपा सरकार ने भ्रष्टाचार की हद पार की

Tue, 28 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 28 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
SP exceeded the limits of the government of corruption
संबोधित करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना में चुनावी जनसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूट, बलात्कार  चरम पर है। यहां न पढ़ाई है न दवाई और न ही लोगों की सुरक्षा की ही गारंटी है। बिजली न मिलने से गांव के लोग अपनी घरवाली का भी चेहरा नहीं देख पाते हैं। बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


    उन्हें आज भी लालटेन और ढिबरी का सहरा लेना पढ़ता है। ऊपर से केरोसिन आयल भी नहीं मिल रहा है। कहा कि वह किसान के बेटे हैं और किसानों का दर्द समझते हैं। भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। किसान अपने खून पसीने की कमाई करता है लेकिन उसकी फसल की भी गारंटी नहीं रहती है कि वह होगी या बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार ने किसानों के साथ क्रू र मजाक किया है। प्राकृतिक आपदा से बर्बाद फसल के पैसे में भ्रष्टाचार हुआ।
  राजनाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी उम्र का ख्याल किए बिना ही खाट पकड़ ली। कहीं खाट पर जनसभा होती है क्या। यह बात उन्हें बाद में पता चली तो उन्होंने साइकल पकड़ ली। वह साइकल भी पहले से ही पंक्चर है और उसकी चेन भी निकल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मुलायम सिंह ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया आज उनके बेटे उसी से हाथ मिला लिए। देश की सुरक्षा के मसले पर कहा कि पहले पाकिस्तान से एक गोली चलती थी तो भारत के तरफ से 16 बार सफेद झंडा दिखाया जाता है। आज पाक की ओर से एक गोली चलती है तो भारत की ओर से गोलियों की बरसात होती है। जनसभा में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय, अजय सिंह, गनेश सिंह आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed