फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sought to prevent animal trafficking

पशु तस्करी रोकने की मांग

Mon, 23 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 23 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sought to prevent animal trafficking
नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर एसपी कार्यालय का घेराव करने जाते विश्व हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और अन्य लोग।
 विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पशु तस्करी पर रोक लगाए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले में पशु तस्करी पर रोक लगाए जाने की मांग की। कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से पशु तस्करी के लिए वाहन ले जाए जाते हैं। पुलिस इन वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन



 इसके पूर्व संगठन के जिला प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में पुलिस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है। सपा सरकार की शह पर प्रदेश में पशु तस्करी बढ़ी है। जिले के कई क्षेत्रों में पशु तस्करी ही नहीं बल्कि शराब और नशीले सामानों की भी बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन



। इस पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। मांग किया कि इन अवैध धंधों पर यथाशीघ्र अंकुश लगाया जाए अन्यथा संगठन जल्द ही धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान आशुतोष सिंह, अरुण सिंह, लोकेेश मिश्रा, कमलजीत, शारदा देवी, लालती देवी, संतोष श्रीवास्तव, सुग्गन राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed