फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Somewhere there is a shortage of sacks and somewhere due to the warehouse being full, the purchase of paddy is not happening.

कहीं बोरों की कमी तो कहीं गोदाम भरे होन से नहीं हो रही धान खरीद

Thu, 27 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is a shortage of sacks and somewhere due to the warehouse being full, the purchase of paddy is not happening.
मऊ। जिले में धान खरीद समय सीमा खत्म होने में 32 दिन ही शेष रह गए हैं। लेकिन किसानों से खरीदे गए धान का उठान न होने तथा बोरा न होने से कई क्रय केंद्रों पर धान खरीद ठप चल रही है। धान खराब होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। धान खरीद ठप होने से आढ़तियों की खूब चांदी कट रही है। वह किसानों की फसल को औने पौने दाम में खरीद रहे हैं। अधिकांश धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा की स्थिति रह रही है। ठंड के मौसम में किसानों को जान जोखिम में डालकर धान से लदी ट्राली की रखवाली करनी पड़ रही है। अब तक 6568 किसानों से 31316.665 एमटी धान खरीद हो सकी है। जबकि लगभग एक हजार किसानों का नौ करोड़ का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीसीएफ के 32, एफसीआई के दो तथा विपणन के 12 केंद्र शामिल है। एक नवंबर से 28 फरवरी के बीच होने वाली खरीद के लिए जिले को 41200 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन धान खरीद की समय सीमा में 32 दिन शेष रह गया है।
विज्ञापन

खरीद समय सीमा में डेढ़ माह से भी कम समय रह गया है। लेकिन अभी तक 6568 किसानों से 31316.665 एमटी धान खरीद हो सकी है। जबकि जिले के लगभग एक हजार किसानों का नौ करोड़ बकाया चल रहा है। एजेंसीवार खरीद पर नजर डाला तो खाद्य विभाग से 3465 किसानों से 1896.894 एमटी, पीसीएफ 2619 किसानों से 11831.211 एमटी, एफसीआई ने 231 किसानों से 917 एमटी, मंडी समिति ने 73 किसानों से 211.44 एमटी खरीद हुई है। कई क्रय केंद्रों पर खरीदारी ठप होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। किसानों की मानें तो क्रय केंद्र प्रभारी कभी धान में नमी होना बताकर तो कभी बोरा न होना तो कभी उठान न होना बताकर बैरंग लौटा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में किसान नेता राकेश सिंह, किसान नेता देव प्रकाश राय का कहना था कि विभागीय उदासीनता से धान खरीद का लाभ किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों को धान खरीदने मेें तमाम पेंच फंसाया जा रहा है।वहीं आढ़तिया किसानों का कागजात लेकर क्रय केंद्रों पर बेच दे रहे हैं। मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
15 दिनों से ठप है धान खरीद
रानीपुर।ब्लाक क्षेत्र के धर्मसीपुर क्रय केंद्र तथा खुरहट डीसीएफ क्रय केंद्र पर 15 दिनों से बोरा न होने तथा उठान न होने से धान खरीद ठप चल रही है। क्रय केंद्र पर खरीद बंद होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मसीपुर क्रय केंद्र पर 155 किसानों का टोकन लगा है जिसके सापेक्ष 30 किसानों से 15 सौ 14 क्विंटल 20 की खरीदारी हुई है। खुरहट डीसीएफ पर 115 किसानों से 61 सौ 20 क्विंटल की धान की खरीद हुई है।
छह दिनों से ठप है धान खरीद:
दुबारी। क्षेत्र के गजियापुर धान क्रय केंद्र पर छह दिनों से धान खरीद ठप चल रही है। अबतक 53 किसानों से धान 2,622,40 खरीद हुईं है और अबतक 1200 क्विंटल हुआ है।इस संबंध में धान क्रय केंद्र प्रभारी लल्लन यादव गजियापुर का कहना है इस समय बोरा नहीं है और गोदाम में जगह भी नहीं है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने बताया कि धान खरीद चल रही है। एजेंसीवार समीक्षा की जा रही है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed