फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Somewhere the drain is broken, somewhere the motor is damaged, lakhs are spent every year, still the farmers are troubled

Mau News: कहीं नाली टूटी तो कहीं मोटर खराब, हर साल लाखों खर्च, फिर भी किसान परेशान

Tue, 01 Jul 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the drain is broken, somewhere the motor is damaged, lakhs are spent every year, still the farmers are troubled
मऊ। नलकूप विभाग नाली, पाइपलाइन और मोटर मरम्मत के लिए हर साल लाखों रुपये खर्च करता है। बावजूद किसानों की समस्या और शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। कहीं एक तो कहीं डेढ़ साल से नलकूप बंद हैं। अब से चार दशक पहले खेतों की सिंचाई के लिए सरकार ने नलकूप लगवाया। एक नलकूप से खेत तक पानी पहुंचाने के लिए चार दिशाओं में चार किमी लंबी नाली बनाई गई थी, जो अब घटकर 25 मीटर रह गई है। हालांकि सुविधा बढ़ाते हुए खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए एक-एक किमी तक अंडर ग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जाती है।
विज्ञापन

मऊ जिले के दो खंड में 593 नलकूप चालू बताए जा रहे हैं। इनमें मऊ नलकूप खंड में 372 और बलिया जनपद के नगरा, रसड़ा और चिलकहर ब्लाॅक में 221 नलकूपों का संचालन भी मऊ नलकूप खंड से किया जाता है। इन नलकूपों से करीब 5026 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई की जाती है।
विज्ञापन

नलकूप विभाग द्वारा मऊ खंड के नलकूपों की नालियों, पाइपलाइन और मोटर मरम्मत के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 91 लाख रुपये खर्च हुए, फिर भी समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय स्थित नलकूप विभाग के वर्कशॉप पर हर माह 18 से 20 फुंके मोटर पहुंच रहे हैं। नालियां टूटकर समतल हो चुकी हैं। 20 फीसदी नलकूपों से पानी ले जाने के लिए नाली और पाइपलाइन नहीं होने से 25 मीटर से अधिक दूरी वाले किसानों को फसल की सिंचाई करने में परेशानी होती है। 8 नलकूपों को चलाने की जिम्मेदारी एक ऑपरेटर के भरोसे है। कोपागंज ब्लॉक के सरवा गांव में स्थित 100 जीजी नलकूप की नाली 7 साल पहले टूट गई थी। लेकिन अभी तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। पानी स्टोर होने वाली टंकी भी चटक कर फट चुकी है, जिससे पानी का रिसाव होता है। यही कारण है नलकूप चालू नहीं होता है।

किसान पवन कुमार सिंह, कतवारू राजभर, संतलाल राजभर आदि ने बताया कि बीते डेढ़ साल से नलकूप विभाग में शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। खेत तक पानी नहीं पहुंच पाने से नलकूप अनुपयोगी साबित हो रहा है। रतनपुरा ब्लॉक के पीपरसाथ, पहदेवाजीत, बीबीपुर, करऊत में लगे नलकूप काफी दिनों से बंद पड़े हैं। इटैली में मोटर तो ठीक है, लेकिन नाली कई जगहों से टूटी है, जिसके चलते पानी खेत तक नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed