फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   somewhere one and other school in one teacher

कहीं एकल तो कहीं हैं कई-कई शिक्षक  

Thu, 28 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 28 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
somewhere one and other school in one teacher
मुंशीपुरा उ.प्राथ. स्कूल में कई कक्षाओं के बच्चों को एक साथ पढ़ातीं शिक्षिका
 सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाने के बाद भी शासन की मंशा सफल होती नजर नहीं आ रही है। शिक्षा सत्र बीत गया, नए शिक्षा सत्र का भी एक माह बीतने को है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के प्रति प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। स्थिति यह है कि कुछ विद्यालय जहां एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं           तो कहीं आवश्यकता से काफी        अधिक शिक्षक तैनात हैं। 
विज्ञापन

 
मऊ नगर के एक दर्जन उच्च प्राइमरी स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक के विभागीय कार्य या अवकाश लेने की स्थिति में विद्यालय बंद हो जा रहा है। अभिभावक भी बच्चों का नामांकन कराने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या ज्यादा है, लेकिन बच्चों की उपस्थिति नाम मात्र ही दिखी। बुनियादी सुविधाओं को बहाल तक नहीं किया जा सका है। ग्रामीण क्षेत्रों से नगर में शिक्षकों के ट्रांसफर करने में तकनीकी पेंच से  मामला लटका पड़ा है। हालत यह है कि कई विद्यालय बंद होने के कगार पर  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति होने पर  अधिकारी             भीषण गर्मी और लू बताकर मामला टाल रहे हैं।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। नए शिक्षा सत्र में भी परिषदीय विद्यालयों में मानक के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा सकी है। मऊ नगर के एकल शिक्षक के भरोसे चलने वाले उच्च प्राइमरी पर नजर डाला जाए तो उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्तीपुर, भटकुंआपट्टी, भदेसरा, रामपुर चकिया, जमालपुरा, परदहां, बकवल, बेलचौरा सहित एक दर्जन परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। कई विद्यालयों में 100 से अधिक बच्चे हैं।



लेकिन एक शिक्षक की तैनाती होने से अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। आरटीई के तहत उच्च प्राइमरी में 35 बच्चों पर एक शिक्षक सहित सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती अनिवार्य की गई है। यही हाल रहा तो कई विद्यालयों के बंद होने पर खतरा मंडराने लगा है।  इसके विपरीत  जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या ज्यादा है, लेकिन बच्चों की उपस्थिति नाम मात्र ही रह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed