{"_id":"5c1699b0bdec22553e4fa52e","slug":"soil-testing-not-enough-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदा परीक्षण हुआ नहीं, पहंुचीं रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदा परीक्षण हुआ नहीं, पहंुचीं रिपोर्ट
Mon, 17 Dec 2018 12:00 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
soil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की भूमि का मृदा परीक्षण करने के नाम पर उनके साथ छल किया जा रहा है। बिना मिट्टी की जांच कराए ही किसानों के घर लेमिनेशन किए गए कंप्यूटराइज्ड मृदा परीक्षण के प्रमाण पत्र भेजे जा रहे हैं। किसानों की शिकायत है कि उन्होंने तो अपने खेत से मिट्टी का नमूना ही नहीं दिया था फिर भी उनके घर पर मृदा परीक्षण का कार्ड पहुंचा दिया गया। किसानों के साथ फर्जीवाड़ा करने वालों ने जिले के प्रमुख किसान नेता देवप्रकाश राय तक को भी नहीं बख्शा। फर्जी प्रमाण पत्र देकर उसका शुल्क कृषि विभाग से नामित संस्था सरकार से वसूल रही है। इस तरह से जिले में 20 लाख से अधिक की धांधली की गई है।
कृषि वैैैज्ञानिकों की सलाह है कि किसान अपने खेतों में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग मृदा परीक्षण की रिपोर्ट के अनुसार कम मात्रा वाले तत्वों की भरपाई करने वाले उर्वरकों का प्रयोग करें। बिना जांच के उर्वरकों के प्रयोग से दिनों दिन खेतों की नष्ट होती जा रही ही उर्वरा शक्ति को बचाने के लिए सरकार का जोर मृदा परीक्षण पर है। इसके तहत सरकार के द्वारा किसानों की खेतों की मिट्टी की जांच कराने के लिए एक निजी संस्था को जिम्मेदारी दी गई है।
किसानों के खेतों की मिट्टी कृषि विभाग के कर्मचारियों की ओर से दिए जाने की व्यवस्था है। इसकी जांच का जिम्मा आजमगढ़ जिले की एक एजेंसी को दिया गया है। नियम के अनुसार कृषि विभाग दस एकड़ के प्लाट से खेतों से मिट्टी का नमूना लेकर जांच को भेजता है। यही रिपोर्ट आस पास के खेतों की मान ली जाती है। लेकिन यहां तो किसान को पता ही नहीं चला और घर पर उसके खेत की मिट्टी की जांच रिपोर्ट पहुंच गई। एजेंसी द्वारा जो जांच रिपोर्ट दी जा रही है, किसान हैरत में हैं कि यह कैसी जांच। किसान नेता राकेश सिंह का कहना है कि मृदा परीक्षण के नाम पर किसानों के साथ छल किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार कहते हैं कि यदि किसानों की तरफ से इस आशय की शिकायत आती है तो जांच कराकर नामित संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।