फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Social workers took out resistance march in protest against the murder of the student

छात्र की हत्या के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Social workers took out resistance march in protest against the murder of the student
मऊ। उत्तर प्रदेशीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ उप्र, सम्यक समाज सेवा संस्था सहित विभिन्न संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ताओं नेसंयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व प्रतिरोध मार्च निकाला। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट डीपी सिंह सौंपा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि भारत का संविधान एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम लागू होने के बावजूद राजस्थान के जालोर जिले के सापला क्षेत्र सुराणा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के तीसरी कक्षा में पढ़ रहे छात्र इंद्र कुमार पुत्र देवाराम मेघवाल की हेडमास्टर छैल सिंह द्वारा उसके पानी पीने वाले बर्तन को छूने पर छुआछूत के कारण बच्चे को पीट-पीट कर हत्या करने वाली घटना देखने को मिल रही है। जिसके कारण हम सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के लोग डरे-सहमे, आहत एवं व्यथित हैं। इंद्र कुमार मेघवाल के परिवार के किसी सदस्य को एक सरकारी नौकरी दी जाए। तथा मेघवाल के परिवार को विधिक सहायता दी जाए। इस अवसर पर पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक व संरक्षक शिव चन्द राम, पूर्व सदस्य जिला पंचायत मुन्नू राम, महासंघ के संरक्षक तपेश्वर राम, राजकुमार, डॉ तेजभान, हरिंद्र कुमार, गोपाल, रामजन्म सागर, दिनेश कुमार गौतम, अश्विनी, एडवोकेट प्रेमचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed