फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   So far, assets worth 130 crores of Mukhtar and close ones have been attached

मुख्तार और करीबियों की अब तक 130 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क

Sun, 23 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
So far, assets worth 130 crores of Mukhtar and close ones have been attached
मऊ। जनपद में मुख्तार अंसारी के परिवार और करीबियों की लगभग 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। इसमें मुख्तार के करीबी उमेश सिंह की अकेले लगभग 75 करोड़ की संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन

मुख्तार की पत्नी आफ्शा और बेटों के नाम से रैनी में बने गोदाम को प्रशासन ने कुर्क किया है। इसी तरह से मुख्तार अंसारी ने मऊ शहर के जहांगीरबाद मुहल्ले में अपनी मां राबिया बेगम के नाम से भूमि खरीदी थी। राबिया ने एक वसीयत लिखकर भूमि का स्वामित्व मुख्तार के बेटों सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को दे दिया था। राबिया के निधन के बाद शहर की लगभग साढ़े सात करोड़ मूल्य की यह जमीन अब्बास और उमर के नाम हो गई। जिला प्रशासन ने इसे कुर्क करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मुख्तार के सबसे करीबी उमेश सिंह के आलीशान मकान सहित जिला मुख्यालय पर स्थित लगभग 75 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। इसके अलावा जिला मुख्यालय स्थित एक शापिंग मॉल, एक महिला चिकित्सक का अस्पताल, सरवां स्थित एक विद्यालय प्रबंधक, पूर्व प्रधान, भीटी स्थित एक अन्य ठेकेदार एक मत्स्य व्यवसायी, एक रीयल इस्टेट कारोबारी सहित कई करीबियों की अवैध धन से अर्जित संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार मुुुुुुख्तार और उसके परिवार तथा करीबियों की अब तक कुल 130 करोड़ की संपत्तियों को जिला प्रशासन कुर्क कर चुका है। इस संबंध में सीओ सिटी धनंजय मिश्र का कहना है कि अपराध के माध्यम से अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed