{"_id":"6ab187d9a39604cb0d087680","slug":"snack-trader-on-motorcycle-dies-after-being-hit-by-dumper-truck-mau-news-c-295-1-mau1001-152333-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार नमकीन कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार नमकीन कारोबारी की मौत
विज्ञापन
मृतक योगेन्द्र प्रजापति। फाइल फोटो
बढ़ुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर चट्टी के पास रविवार देर शाम अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से डंपर और उसके चालक को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र के उमती गांव निवासी योगेंद्र प्रजापति (42) नमकीन के व्यवसायी थे। वे रविवार को दिनभर विभिन्न दुकानों पर नमकीन की सप्लाई देने गए थे। देर शाम करीब सात बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह खानपुर चट्टी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही योगेंद्र सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल योगेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना के बाद भाग रहे डंपर और उसके चालक को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के भाई हंसराज प्रजापति की तहरीर पर सरायलखंसी थाना पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बाबत थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बढुआगोदाम। योगेंद्र अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता के अलावा 17 वर्षीय बेटा अनीश और 15 वर्षीय बेटी प्रिया हैं। पिता की अचानक मौत की खबर सुनते ही दोनों मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस दर्दनाक हादसे के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने में जुटा है।