{"_id":"5fe4cb098ebc3e3c5457ae30","slug":"smugglers-escaped-from-diwan-s-bike-truck-mau-news-vns5653119131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की बाइक को कुचलते हुए फरार हो गए ट्रक सवार तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की बाइक को कुचलते हुए फरार हो गए ट्रक सवार तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ुुआगोदाम। सरायलखंसी थानांतर्गत पिजड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहाटिकर गांव में बुधवार की रात में बेखौफ पशु तस्कर एक पुलिस कर्मी की बाइक को ट्रक से रौंदते हुए भाग निकले। पशु तस्कर लोहाटिकर के पास ट्रक पर बेसहारा पशुओं को ट्रक पर लाद रहे थे। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और ट्रक के आगे बाइक खड़ी कर चालक से बात कर रहे थे। संयोग रहा कि पुलिस वाले साइड में होने के कारण बाल-बाल बच गए।
पिजड़ा पुलिस चौकी से लगभग दो किमी दूर लोहाटिकर गांव के मुख्य मार्ग पर पशु तस्कर ट्रक खड़ा कर कुछ बेसहारा पशुओं को लाद चुके थे और कुछ को लाद रहे थे। तभी सूचना पाकर पुलिसकर्मी बाइक से वहां पहुंच गए। बाइक ट्रक के सामने खड़ी कर सिपाही चालक की तरफ आकर साइड से बात करने लगे। इसी बीच कुछ और भी पुलिस के आने की भनक पाते ही तस्कर पशु लदे ट्रक से नवागत दीवान की बाइक को रौंदते हुए भाग गए। पशु तस्करों का यह दुस्साहस देखकर पुलिस कर्मी सहम गए । पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना थाने को दी। थाने के सिपाही ट्रक की तलाश में निकले लेकिन पशु तस्कर ट्रक सहित निकल भागने में कामयाब हो गए। पुलिस को निराशा ही हाथ लगी। इस बारे में एसओ निहार नंदन कुमार ने कहा कि एक पुलिस कर्मी की बाइक को पशु तस्कर रौंद दिए हैं। ट्रक और चालक तथा पशु तस्करों का पता लगाया जा रहा है।