फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Slow pace of paddy procurement at centers

केंद्रों पर धान खरीद की रफ्तार धीमी

Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of paddy procurement at centers
जिले में धान खरीद शुरू होने के 28 दिन बाद भी केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया रफ्तार पकड़ नहीं सकी है। हालत यह है कि अभी तक सिर्फ 313 किसानों से 1402.51 एमटी धान की खरीद ही की जा सकी है। कई क्रय केंद्रों पर इक्का दुक्का किसान ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 44 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पीसीएफ के 30, एफसीआई के दो तथा विपणन के 12 क्रय केंद्र शामिल हैं। धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक होनी है। धान खरीद का लक्ष्य 41200 एमटी निर्धारित है। इस बीच खरीद शुरू होने के 28 दिन बाद भी धान खरीद रफ्तार पकड़ नहीं सकी है। क्रय केंद्र प्रभारियों के अनुसार खेतों से लगभग धान की फसल कट चुकी है। किसान अपनी फसल को सुखाने में लगे हैं। अभी तक जिले में 313 किसानों से 1402.51 एमटी ही धान खरीद हो सकी है। धान की बिक्री के लिए लगभग 7386 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से विपणन शाखा ने 220 किसानों से 1010.56 एमटी, एफसीआई ने एक किसान से 4.250 एमटी तथा पीसीएफ ने 92 किसानों से 387.71 एमटी धान खरीद की है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर नाम मात्र के किसानों के पहुंचने के चलते सन्नाटा की स्थिति रह रही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि क्रय केंद्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों से खरीद की जा रही है। धान खरीद की गति को तेज करने के लिए क्रय एजेंसियों को पत्र लिखा गया है। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed